google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस

 

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस



थीम 2020 :मानव गतिशीलता को पुनर्जीवित करना।


उद्देश्य :

दुनियाभर में प्रवासी कामगारों तथा उनके परिवारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है।


प्रवासी कौन है? 

संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी (आईओएम) के अनुसार जब कोई व्यक्ति निम्न दशाओं में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर अपने निवास स्थान से दूर स्थानांतरित हो जाये।

    (1) कानूनी स्थिति की परवाह किए बिना।

    (2) किसी स्वैच्छिक या अनैच्छिक आंदोलन, युद्ध या महामारी की स्थिति में।

    (3) उस देश या राज्य में रुकने का समय अनिश्चित हो।


घोषित होने की यात्रा :-

18 दिसंबर 1990 को हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र ने सभी प्रवासी कामगारों के मूलभूत अधिकारों और उनके परिवारों के संरक्षण पर मिले प्रस्ताव को अपनाया।

• 1997 में, फिलिपिनो और अन्य एशियाई प्रवासी संगठनों ने 18 दिसंबर के दिन को प्रवासियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना और बढ़ावा देना शुरू किया। 

• अतंत: संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर, 2000 में घोषित। 

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) तथा संयुक्त राष्ट्र इस मौके पर प्रवासियों, संगठनों व इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को आमंत्रित करने के साथ ही उन्हें सम्मानित व संभावित सहयोग प्रदान करते है।   

• इस विश्वास को बनाए रखने के लिए आई ओ एम “We Together” अभियान भी चला रहा हैं।


प्रवास के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (IOM) :-

1951 में स्थापित यह एक अंतर-सरकारी संगठन है।

• 2016 में संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी बना।


आईओएम के कार्य :-

प्रवास के व्यवस्थित और मानवीय प्रबंधन को सुनिश्चित करना। 

• प्रवासन मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना। 

• प्रवासन समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के साथ ही जरूरतमंद प्रवासियों को मानवीय सहायता प्रदान करना। 


एजेंडा 2030 : -

मूल सिद्धांत " प्रवासियों सहित किसी को भी पीछे नहीं छोड़ना है" के तहत उनके सतत विकास हेतु पहली बार स्थायी विकास में प्रवासी योगदान को मान्यता दी गयी। 

• एसडीजी Sustainable Development Goals (SDGs) के 17 सतत विकास लक्ष्यों में से 11 प्रवासन या गतिशीलता के लिए प्रासंगिक हैं।


अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों की संख्या में वृद्धि :-

1980 में 2.3 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2000 में 2.8 प्रतिशत के साथ दुनिया की आबादी में वृद्धि।

6 टिप्‍पणियां:

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

23वें विधि आयोग के अध्यक्ष - दिनेश माहेश्वरी(Chairman of the 23rd Law Commission - Dinesh Maheshwari)

  23वें विधि आयोग के अध्यक्ष - दिनेश माहेश्वरी (Chairman of the 23rd Law Commission - Dinesh Maheshwari)   ✅ केंद्र ने 15 अप्रैल 2025 को सुप...