google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : भारत के प्रमुख बंदरगाह (Major Ports of India)

भारत के प्रमुख बंदरगाह (Major Ports of India)


 *🔰 भारत के प्रमुख बंदरगाह 🔰*

(Major Ports of India)




1. कलकत्ता बंदरगाह (डायमंड हार्बर):-

नदी बंदरगाह (हुगली नदी पर स्थित)- इससे दक्षिण पूर्वी एशिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड के लिये आयात-निर्यात होता हैं।


2. हल्दिया:-

कलकत्ता बंदरगाह के दक्षिण में हुगली नदी पर कलकत्ता के भार को कमकरने हेतु बनाया गया। यहां तेलशोधन कारखाना भी हैं।


3. पाराद्विप (प्रदीप बंदरगाह):-

 उड़ीसा, इससे लौह-अयस्क व कोयला का निर्यात होगा।


4. विशाखापट्टनम:-

आंध्रप्रदेश, भारत का सबसे गहरा बंदरगाह। कच्चा तेल व पेट्रोलियमउत्पादन हेतु प्रसिद्ध।


5. चैन्नई:-

तमिलनाडु में, भारत का दूसरा सबसे बड़ा यातायात घनत्व वाला बंदरगाह और भारत का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह। उर्वरक खनिज, लौह, पैट्रोलियम उत्पादन व्यापार हेतु प्रसिद्ध।



6. तूतीकोरिन (थीरूवियोचिदंबनाथ):-

तमिलनाडु के दक्षिण तट पर स्थित (पूर्वी तट पर)


7. कोचीन:- 

केरल में स्थित प्राकृतिक बंदरगाह।

चाय, कॉफी व मसालों के निर्यात के लिये प्रसिद्ध।


8. न्यू मंगलोर:-

कर्नाटक में, लौह अयस्क का आयात-निर्यात,कुद्रमुख की खान से लोहा इसी बंदरगाह से निर्यात होता हैं।


9. मर्मगोवा:-

गोवा में स्थित


10. न्हावाशोवा:-

जवाहरलाल नेहरू (महाराष्ट्र में स्थित), शुष्क सामाग्री के व्यापार हेतु प्रसिद्ध।- नई तकनीकी हेतु प्रसिद्ध (मुम्बई का भार कम करने हेतु)



11. मुम्बई (द्विप):-

पश्चिमी तट का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह।

सर्वाधिक आयात करने वाला बंदरगाह (भारत का 20% व्यापार यही से)।- पैट्रोल व शुष्क निर्मित सामग्री।


12. कांडला:-

ज्वारीय बंदरगाह, प्राकृतिक।

कच्चा तेल, पैट्रोल, खाद्य तेल, नमक, कपास


13. पोर्ट ब्लेयर:-

अंडमान निकोबार।

2010 में तेरहवें बंदरगाह के रूप में मान्यता


1 टिप्पणी:

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

23वें विधि आयोग के अध्यक्ष - दिनेश माहेश्वरी(Chairman of the 23rd Law Commission - Dinesh Maheshwari)

  23वें विधि आयोग के अध्यक्ष - दिनेश माहेश्वरी (Chairman of the 23rd Law Commission - Dinesh Maheshwari)   ✅ केंद्र ने 15 अप्रैल 2025 को सुप...